लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस पर जनधन खाताधारकों को मिलेगी सौगात, PM मोदी कर सकते हैं ये घोषणा

By भाषा | Updated: August 13, 2018 08:43 IST

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खाताधारकों के लिये ओवरड्राफ्ट सुविधा दोगुनी कर 10,000 रुपये किया जा सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए 32 करोड़ से अधिक जनधन खाताधारकों के लिये विभिन्न लाभों की घोषणा कर सकते हैं। इसका मकसद सरकार के वित्तीय समावेश अभियान को मजबूती प्रदान करना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खाताधारकों के लिये ओवरड्राफ्ट सुविधा दोगुनी कर 10,000 रुपये किया जा सकता है। यह सरकार के उन लोगों को कोष उपलब्ध कराने का प्रयास है, जो इससे वंचित हैं।

इसके अलावा सरकार आकर्षक सूक्ष्म बीमा योजना की घोषणा कर सकती है। रूपे कार्डधारकों के लिये मुफ्त दुर्घटना बीमा एक लाख रुपये से बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक पीएमजेडीवाई का दूसरा चरण 15 अगस्त को समाप्त हो गया और आगे के लक्ष्य को हासिल करने के लिये इसमें यथाचित सुधार की जरूरत है। प्रधानमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबोधन इस प्रकार की घोषणा के लिय बेहतर मंच है।

वित्तीय समावेश का प्रमुख कार्यक्रम पीएमजेडीवाई की शुरूआत अगस्त 2014 को की गयी। पहला चरण 14 अगस्त 2015 को पूरा हुआ और इसमें मूल बैंक खाता तथा रूपे डेबिट कार्ड पर जोर दिया गया। पिछले चार साल में 32.25 करोड़ जनधन खाते खुले। इन खातों में 80,674.82 करोड़ जमा हैं।

इसके अलावा सरकार 2015-16 में घोषित अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत पेंशन की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 10,000 रुपये मासिक कर सकती है। फिलहाल यह सीमा 5,000 रुपये है। एपीवाई के तहत योगदान राशि के आधार पर अंशधारक 60 साल पूरा होने पर 1,000 रुपये 5,000 रुपये तक पेंशन ले सकते हैं।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?