लाइव न्यूज़ :

PMLA Cases: 4700 मामलों में जांच जारी, 20 सालों में 313 लोग गिरफ्तार, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

By विशाल कुमार | Updated: February 28, 2022 11:20 IST

पीएमएलए के बचाव में सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जानकारी दी कि ईडी द्वारा पिछले 5 सालों में कुल 2,086 मामले दर्ज किए गए, जो कि सभी मामलों का केवल 0.06 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने बताया कि ईडी फिलहाल पीएमएलए के 4700 मामलों की जांच कर रही है।5 सालों में कुल 2,086 मामले दर्ज किए गए, जो कि सभी मामलों का केवल 0.06 प्रतिशत है।पिछले 20 वर्षों में, यानी 2002 से अब तक, पीएमएलए के तहत केवल 313 गिरफ्तारियां हुई हैं।

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग निवारक अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फिलहाल ऐसे 4700 मामलों की जांच कर रही है।

पीएमएलए के बचाव में सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जानकारी दी कि ईडी द्वारा पिछले 5 सालों में कुल 2,086 मामले दर्ज किए गए, जो कि सभी मामलों का केवल 0.06 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि 2021 में 981 मामले दर्ज किए गए। अन्य विकासशील देशों जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम आदि की तुलना में यह बहुत कम मामले हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 20 वर्षों में, यानी 2002 से अब तक, पीएमएलए के तहत केवल 313 गिरफ्तारियां हुई हैं। जहां साल 2019-20 तक दर्ज मामलों की संख्या 200 या उससे कम थी तो वहीं 2019-20 में यह 562 और 2020-21 में 981 तक पहुंच गई।

17 सालों में एजेंसी की कार्रवाइयों की भी जानकारी मेहता ने दी। पिछले 17 सालों में एजेंसी ने 4850 मामले दर्ज किए, 2883 छापे मारे। इस दौरान 313 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि ये आंकड़े स्वयं कानून की संवैधानिकता की रक्षा के लिए आधार नहीं हो सकते हैं और इसलिए, संवैधानिकता के सवाल पर अदालत आगे बढ़े। इस मामले पर अब अगली सुनवाई मंगलवार, 1 मार्च को होगी।

टॅग्स :मनी लॉऩ्ड्रिंग मामलासुप्रीम कोर्टमोदी सरकारCentral GovernmentTushar Mehta
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर