लाइव न्यूज़ :

पीएमके नेता हत्या: एनआईए ने की तमिलनाडु में इस्लामी संगठन के परिसरों में छापेमारी

By भाषा | Updated: May 2, 2019 19:28 IST

राज्य पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए को 14 मार्च को यह मामला सौंपा गया था। एनआईए के डीएसपी एपी शौकत अली की अगुआई में चार सदस्यीय एक टीम मामले की जांच कर रही है।

Open in App

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पीएमके के एक पदाधिकारी की फरवरी में तंजावुर जिले में हत्या के सिलसिले में बृहस्पतिवार को तमिलनाडु और कराईकल में एक इस्लामी संगठन से जुड़े परिसरों में छापे मारे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इलाके में धर्मान्तरण को लेकर कुछ लोगों से सवाल करने पर वी रामलिंगम की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। कुम्बकोनम के नजदीक एक गिरोह द्वारा पीएमके कार्यकर्ता की हत्या के सिलसिले में जांच के तहत एनआईए टीम ने यहां संगठन के कुछ सदस्यों से भी पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि तिरूचिरापल्ली, कुम्बकोनम और कराईकल में संगठन के कार्यालयों में छापेमारी की गई। राज्य पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए को 14 मार्च को यह मामला सौंपा गया था। एनआईए के डीएसपी एपी शौकत अली की अगुआई में चार सदस्यीय एक टीम मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :तमिलनाडुएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?