लाइव न्यूज़ :

कोरोना का फ्री में आयुष्मान भारत योजना के तहत किया जा सकता है इलाज, जानें कब से होगा लागू

By भाषा | Updated: March 24, 2020 14:14 IST

सरकार का लक्ष्य देश में 10.74 करोड़ निर्धन परिवारों को पीएमजेएवाई के स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा के दायरे में लाने का लक्ष्य है। इसके तहत प्रत्येक बीमित परिवार को बीमा योजना में शामिल बीमारियों के निशुल्क इलाज के लिये प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा प्राप्त है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 500 के पार हो गई है। भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए 560 जिलों को लॉकडाउन किया गया है।

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस के संक्रमण के परीक्षण और इलाज के खर्च को सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के दायरे में लाने की जल्द ही घोषणा की जा सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुये बताया कि ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (पीएमजेएवाई) का संचालन करने वाले ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण’ ने कोरोना वायरस के संक्रमण के परीक्षण और इलाज के खर्च को इस योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है।

अधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण की नियामक इकाई (गवर्निंग बॉडी) से इस फैसले को लागू करने की अनुमति मांगी गयी है। उन्होंने बताया कि इसकी मंजूरी मिलने और निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की सरकार से अनुमति मिलने के बाद इसके परीक्षण और इलाज के खर्च को आयुष्मान भारत योजना के स्वास्थ्य बीमा पैकेज में शामिल कर दिया जायेगा। इसके लागू होने के साथ ही कोरोना के संक्रमण का निजी प्रयोगशालाओं में परीक्षण और बीमा योजना में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में निशुल्क इलाज कराया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि सरकार का लक्ष्य देश में 10.74 करोड़ निर्धन परिवारों को पीएमजेएवाई के स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा के दायरे में लाने का लक्ष्य है। इसके तहत प्रत्येक बीमित परिवार को बीमा योजना में शामिल बीमारियों के निशुल्क इलाज के लिये प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा प्राप्त है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजन आरोग्‍य योजनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए