लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी जाकर किसानों की पीड़ा सुनें प्रधानमंत्री: प्रियंका गांधी वाद्रा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:05 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अक्टूबर लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों से मिलने जाने के दौरान हिरासत में ली गई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को एक वीडियो जारी करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लखीमपुर खीरी जाकर किसानों की पीड़ा सुनने का आग्रह किया।

प्रियंका ने वीडियो में प्रधानमंत्री के आज लखनऊ में न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव एवं एक्सपो का उद्घाटन करने के लिए आने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैंने सुना है कि आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए आप लखनऊ आ रहे हैं। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि लखीमपुर आइए और जो अन्नदाता हैं उनकी पीड़ा समझिए।’’

उन्होंने वीडियो में प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘किसानों की सुरक्षा करना आपका धर्म है। जिस संविधान की आप ने शपथ ली उसका धर्म है और उसके प्रति आपका कर्तव्य है।’’

प्रियंका ने मोबाइल फोन से एक वीडियो दिखाया, जिसमें एक गाड़ी कथित रूप से किसानों को कुचलती हुई जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, "यह वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री के बेटे को किसानों को अपनी गाड़ी के नीचे को कुचलते हुए दिखाता है। इस वीडियो को देखिए और इस देश को बताइए कि इस मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया है और इस लड़के को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है।"

प्रियंका ने सवाल किया, "मेरे जैसे विपक्ष के नेताओं को तो आपने हिरासत में बिना किसी आदेश और बगैर किसी मुकदमे के रखा है। मैं जानना चाहती हूं कि यह आदमी आजाद क्यों हैं।"

उन्होंने कहा, "आज जब आप (मोदी) आजादी के अमृत महोत्सव की महफिल में मंच पर बैठे होंगे तो आप याद करिएगा कि आजादी हमें किसानों ने ही दिलवाई थी। आज भी सीमाओं पर इस देश की सुरक्षा किसानों के बेटे ही करते हैं। किसान महीनों से त्रस्त है। वह अपनी आवाज उठा रहा है और आप उसको नकार रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए