लाइव न्यूज़ :

वीडियो: ‘मोदी, मोदी’ कर रहे समर्थक के लिए पीएम ने रुकवाई अपनी कार, गाड़ी से बाहर निकलकर भीड़ का किया ऐसे अभिवादन

By भाषा | Updated: November 11, 2022 12:24 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि भीड़ में शामिल लोग भाजपा के झंड़े लेकर खड़े है और ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगा रहे है। ऐसे में समर्थकों के उत्साह को देखते पीएम मोदी ने अपनी कार रोकी और उनका अभिवादन किया।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के दौरे पर पीएम मोदी द्वारा अपनी कार को रुकवाने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे कार पर खड़े होकर समर्थकों का अभिवादन करते हुए दिखाई दिए है। वहीं इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि समर्थक उत्साहित होकर ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगा रहे है।

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु में कर्नाटक लोक सेवा आयोग के कार्यालय के समीप तथा एक प्रमुख चौराहे पर शुक्रवार को अपनी कार रुकवाई और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों की उत्साही भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया है। 

पीएम मोदी ने कार में खड़े होकर भीड़ का किया अभिवादन 

आपको बता दें कि पीएम मोदी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस तथा ‘भारत गौरव काशी दर्शन’ ट्रेनों को हरी झंड़ी दिखाने के लिए क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (केएसआर) स्टेशन की ओर जा रहे थे। मोदी ने अपनी कार में खड़े होकर भीड़ का अभिवादन किया है। भीड़ में शामिल लोगों ने ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाए और वे भाजपा के झंड़े लेकर खड़े हुए थे। 

कार रोक कर निकले बाहर और हाथ हिलाकर किया अभिवादन 

बाद में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन करने के लिए जाते वक्त मोदी केएसआर रेलवे स्टेशन के समीप एक प्रमुख चौराहे पर अपनी गाड़ी से बाहर निकले, भीड़ की ओर आगे बढ़े तथा हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया है। 

बेंगलुरु के दौरे पर पीएम करेंगे इसका उद्घाटन 

प्रधानमंत्री ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने, ‘नादप्रभु’ केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करने और पांच हजार करोड़ रुपए की लागत से बने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन करने के लिए बेंगलुरु के दौरे पर हैं। मोदी के बेंगलुरु दौरे को अहम माना जा रहा है क्योंकि कर्नाटक में विधानसभा चुनावों में छह महीने से भी कम का वक्त बचा है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियोBangalore
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए