लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने वाले कानून पर पुनर्विचार करें प्रधानमंत्री: चन्नी

By भाषा | Updated: October 23, 2021 01:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह राज्य में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को भारत-पाक सीमा से 50 किलोमीटर तक बढ़ाने वाले केंद्रीय कानून पर फिर से विचार करें।

प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में, चन्नी ने बीएसएफ के पहले वाले अधिकार क्षेत्र को बहाल करने का भी आग्रह किया, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से केवल 15 किमी तक सीमित था।

उन्होंने दलील दी कि सीमा सुरक्षा बल के पुराने अधिकार क्षेत्र की बहाली से बीएसएफ और पंजाब पुलिस को राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ सौहार्दपूर्ण तरीके से काम करने और भारत की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में मदद मिलेगी।

चन्नी ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय भी मांगा।

चन्नी के प्रधानमंत्री को पत्र लिखने से पहले शुक्रवार को ही पंजाब के एक मंत्री ने कहा कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के बाद पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकारक्षेत्र भारत-पाक सीमा से 50 किलोमीटर तक विस्तारित करने का कानून ‘‘चौथा काला कानून’’ है।

राज्य के मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में बीएसएफ का अधिकारक्षेत्र पूर्व के 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर तक किया जाना ‘‘केंद्र द्वारा पंजाब पर थोपा गया चौथा काला कानून है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब सरकार इस मनमाने निर्णय का पुरजोर विरोध करेगी।’’

पंजाब मंत्रिमंडल ने सोमवार को इस मुद्दे पर कहा था कि कानून व्यवस्था से जुड़ा मामला राज्य का विषय है और पुलिस बल किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए