लाइव न्यूज़ :

तथ्यों की जांच किए बिना निराधार बयान न दें प्रधानमंत्री: नारायणसामी

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:09 IST

Open in App

पुडुचेरी, 26 जनवरी पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “निराधार आरोप” लगाए और उन्हें ऐसे बयान देने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए।

नारायणसामी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने यहां आने से पहले “उनकी (नारायणसामी) सरकार को गिराने की साजिश रचने के अलावा”, संघ शासित प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

पूर्व मुख्यमंत्री के बयान से एक दिन पहले मोदी ने यहां एक जन सभा में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की आलोचना की थी।

नारायणसामी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के उस बयान पर स्तब्ध रह गए, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने पुडुचेरी के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि तथ्य यह हैं कि पुडुचेरी की जीडीपी 10.2 प्रतिशत थी, जबकि देश की जीडीपी सात प्रतिशत थी।

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी का वित्तीय घाटा 1.9 प्रतिशत था जबकि देश का वित्तीय घाटा 9.5 प्रतिशत था।

नारायणसामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके उस ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसमें संघ शासित प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र से पहल करने का अनुरोध किया गया था।

नारायणसामी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार ने, पूर्व उप राज्यपाल किरण बेदी द्वारा विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के बावजूद एंग्लो फ्रेंच टेक्सटाइल समेत तीन कपड़ा मिल को पुनर्जीवित करने लिए 36 करोड़ रुपये दिए।

उन्होंने कहा कि इसलिए प्रधानमंत्री को ‘बिना तैयारी’ किए बयान नहीं देना चाहिए और पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो