लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियानः आम लोगों को राहत, सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार कराने वाली गर्भवती महिलाएं निजी केंद्रों पर नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कराएंगी, जानें प्रोसेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2023 21:26 IST

Prime Minister's Safe Motherhood Campaign: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह की नौ और 24 तारीख को यह सुविधा मिलेगी और यदि उस दिन रविवार या अन्य कोई अवकाश हुआ तो अगले कार्य दिवस पर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में इसकी शुरुआत की गई है।पर्चे के आधार पर महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए ई- वाउचर एवं क्यूआर कोड दिए जाएंगे।स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 280 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Prime Minister's Safe Motherhood Campaign: गौतमबुद्ध नगर जनपद में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार कराने वाली गर्भवती महिलाएं निजी केंद्रों पर भी नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में इसकी शुरुआत की गई है।

 

 

 

जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह की नौ और 24 तारीख को यह सुविधा मिलेगी और यदि उस दिन रविवार या अन्य कोई अवकाश हुआ तो अगले कार्य दिवस पर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों के अलावा 30 स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों के लिखे पर्चे के आधार पर महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए ई- वाउचर एवं क्यूआर कोड दिए जाएंगे। उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 280 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सुविधा उपलब्ध कराने वाले निजी केंद्रों को 255 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

जबकि एनएबीएल और एनएबीच से प्रमाणित केंद्रों को 300 रुपए का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर जिन महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने की राय दी जाती है, उन्हें ई-वाउचर या क्यू -आरकोड दिया जाएगा। उनके अनुसार लाभार्थी इसे केंद्र पर दिखाएंगी तथा स्कैन करते ही राशि केंद्र के खाते में पहुंच जाएगी।  

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए