लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने ‘प्रगति’ बैठक में की 1.26 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:38 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 37वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की और 14 राज्यों में 1.26 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने ‘‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’’ कार्यक्रम की समीक्षा की और साथ ही राज्यों के अधिकारियों को अस्पतालों में बेड की उपलब्धता और ऑक्सीजन संयंत्रों के निर्माण की प्रगति पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री ने इस बैठक में नौ परियोजनाओं और एक कार्यक्रम की समीक्षा की। इनमें से तीन-तीन परियोजनाएं रेलवे और सड़क परिवहन मंत्रालयों की जबकि दो परियोजनाएं ऊर्जा मंत्रालय से संबंधित थीं।पीएमओ ने कहा, ‘‘14 राज्यों की इन आठ परियोजनाओं की कुल संचयी लागत 1,26,000 करोड़ रुपये हैं।’’ इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, मणिपुर और दिल्ली शामिल हैं। बैठक में प्रधानमंत्री ने इन योजनाओं के समय पर पूरा होने के महत्व पर जोर दिया। पीएमओ ने बताया कि संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने ‘‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’’ कार्यक्रम की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह इस कार्ड के विविध उपयोगों की संभावना तलाशें ताकि नागरिकों को इसके लाभ मिल सकें।पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इससे पहले हुई 36वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न राज्यों में 13.78 लाख करोड़ रुपये की 292 परियोजनाओं की समीक्षा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील