लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने आर के लक्ष्मण की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: October 24, 2021 10:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बहुमुखी प्रतिभा के धनी व प्रख्यात कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण को उनकी 100वीं जयंती पर याद किया और कहा कि अपनी रचनाओं के जरिए उन्होंने तत्कालीन सामाजिक व राजनीतिक सच्चाई को सुंदरता से प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आर के लक्ष्मण की 100वीं जयंती पर मैं उन्हें याद कर रहा हूं। अपने कार्टूनों के जरिए उन्होंने तत्कालीन सामाजिक व राजनीतिक सच्चाई को सुंदरता से प्रस्तुत किया।’’

उन्होंने वर्ष 2018 में ‘‘टाइमलेस लक्ष्मण’’ नामक पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर दिए गए अपने भाषण का एक वीडियो भी साझा किया।

24 अक्टूबर 1921 को कर्नाटक के मैसूर में जन्मे लक्ष्मण एक प्रमुख व्यंग्य चित्रकार थे और अपनी रचनाओं के जरिए उन्होंने आम आदमी की पीड़ा और सामाजिक विकृतियों को सामने रखने के साथ ही राजनीतिक व्यवस्था पर भी तंज कसे।

उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए