लाइव न्यूज़ :

आज अरुण जेटली के घर जाएंगे PM मोदी, पत्नी और बेटे से करेंगे मुलाकात

By स्वाति सिंह | Updated: August 27, 2019 10:25 IST

पीएम नरेन्द्र मोदी फ्रांस के बियारित्ज शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद सोमवार को भारत लौटे हैं. पीएम मोदी आज जेटली के परिवार से मिलने के लिए उनके आवास स्थान कैलाश कालोनी जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद सोमवार को भारत लौटे हैं।आज पीएम मोदी जेटली के परिवार से मिलने जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय के बाद मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली के परिवार से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे जेटली के परिवार से मिलने के लिए उनके आवास स्थान कैलाश कालोनी जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के बियारित्ज शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद सोमवार को स्वदेश लौट आए। प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात कर जलवायु परिवर्तन और डिजिटल क्रांति जैसे मुद्दों पर चर्चा की। 

ग़म में डूबे अरुण जेटली के पत्नी-पुत्र ने पीएम नरेंद्र मोदी से की थी अपील

अरुण जेटली की पत्नी और बेटे ने शनिवार को कहा था कि बीजेपी नेता के निधन के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीन देशों की यात्रा में कटौती नहीं करनी चाहिए। यह जानकारी सरकार के सूत्रों ने दी। पीएम मोदी तब अबु धाबी में थे और उन्होंने जेटली की पत्नी संगीता और बेटे रोहन से बात कर संवेदना जताई। 

अरुण जेटली के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया था शोक  

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शोक प्रकट करते हुए उन्हें अपना 'मूल्यवान मित्र' बताया, जिनमें अंतदृष्टि और चीजों को बारीकी से समझने की क्षमता थी जो विरले ही देखने को मिलती है। पीएम मोदी ने लिखा था 'अरुण जेटली जी एक राजनीतिक दिग्गज थे, जो बौद्धिक और कानूनी रूप से जीवंत थे। वह एक मुखर नेता थे जिन्होंने भारत में स्थायी योगदान दिया। उनका निधन बहुत दुखद है। अपनी पत्नी संगीता जी के साथ-साथ बेटे रोहन से भी बात की और संवेदना व्यक्त की शांति।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12.7 मिनट पर निधन हो गया। उन्हें 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जेटली 66 वर्ष के थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए