लाइव न्यूज़ :

मालदीव की संसद को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 30, 2019 06:09 IST

मालदीव की संसद ‘पीपुल्स मजलिस’ ने बुधवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर मोदी को सदन को संबोधित करने की अनुमति दी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने मालदीव की अपनी संभावित यात्रा के दौरान वहां की संसद को संबोधित करेंगे। बुधवार को यहां एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मालदीव की संसद ‘पीपुल्स मजलिस’ ने बुधवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर मोदी को सदन को संबोधित करने की अनुमति दी।

इस प्रस्ताव का किसी सांसद ने विरोध नहीं किया और इसके पक्ष में 80 वोट पड़े। राज्जे टीवी के मुताबिक, मोदी ने अनुरोध किया था कि उन्हें सांसदों को संबोधित करने दिया जाना चाहिए।

मीडिया की खबरों के मुताबिक, पिछले हफ्ते चुनावों में शानदार जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करने वाले मोदी अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर मालदीव की यात्रा करने वाले हैं।

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी सबसे पहले भूटान गए थे। राजनयिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री जून के पूर्वार्ध में माले की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, मालदीव की मीडिया ने कहा है कि मोदी की यात्रा 7-8 जून को होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप