लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार के अररिया और मुंगेर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, जानिए समय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2024 10:20 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के अररिया और मुंगेर संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार, 26 अप्रैल को अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अररिया व मुंगेर में क्रमशः दोपहर 12.45 और 2.45 बजे अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार में जनसभा करेंगेअररिया और मुंगेर संसदीय क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगेअररिया में 7 मई और मुंगेर में 13 मई को मतदान होना है

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के अररिया और मुंगेर संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार, 26 अप्रैल को अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अररिया व मुंगेर में क्रमशः दोपहर 12.45 और 2.45 बजे अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

अररिया, बिहार की उन पांच लोकसभा सीटों (अन्य चार खगडिया, झंझारपुर, सुपौल और मधेपुरा) में से एक है जहां तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। अररिया में भाजपा के मौजूदा सांसद प्रदीप कुमार सिंह का मुख्य रूप से मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शाहनवाज आलम से है। मुंगेर, बिहार की उन पांच लोकसभा सीटों (अन्य चार बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर और उजियारपुर) में से एक है जहां चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। 

मुंगेर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का मुख्य रूप से मुकाबला राजद प्रत्याशी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनिता से है। बिहार में राजग में शामिल भाजपा 17 सीटों, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 16 सीटों, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीट तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक-एक सीट पर आपसी तालमेल के साथ चुनाव लड़ रही है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्य की 88 सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। राज्यों में चुनावों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 16 लाख से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है। आयोग ने बताया कि इस चरण में 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिनमें 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिलाएं एवं 5929 ट्रांसजेंडर हैं। आयोग ने बताया कि 34.8 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारनरेंद्र मोदीBJPआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो