लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'सेंट एंड्रयू द एपोस्टल ऑर्डर' से नवाजे गए भारतीय प्रधानमंत्री

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 12, 2019 15:33 IST

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले महीने यूएई ने अपने देश का सबसे बड़ा सम्मान जायेद मेडल' से नवाजा था। यूएई की ओर से यह सम्मान किसी भी देश के प्रमुख, राजा या फिर राष्ट्रपति को दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी दूतावास के एक अधिकारी ने यह बताया कि 'सेंट एंड्रयू द एपोस्टल ऑर्डर' रूस का उच्चस्थ सरकारी सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ठ योगदान के लिये इस सम्मान के लिये चुना गया है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाएगा। इस बात की घोषणा रूसी दूतावास ने की है। इस सम्मान का नाम 'सेंट एंड्रयू द एपोस्टल ऑर्डर'(St Andrew The Apostle Order) है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इसको मंजूरी दे दी है।

पीएम मोदी को ये सम्मान रूस और भारत के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दिया जाएगा। ये रूस का सबसे बड़ा सम्मान है। सेंट एंड्रयू द एपोस्टल  सम्मान  काम करने वाले रूसी नागरिक और देश-विदेश के प्रमुख नेताओं को दिया जाता है। 

रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने यह बताया कि 'सेंट एंड्रयू द एपोस्टल ऑर्डर' रूस का उच्चस्थ सरकारी सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ठ योगदान के लिये इस सम्मान के लिये चुना गया है। पीएम मोदी को पिछले महीने यूएई ने अपने देश का सबसे बड़ा सम्मान जायेद मेडल' से नवाजा था। यूएई की ओर से यह सम्मान किसी भी देश के प्रमुख, राजा या फिर राष्ट्रपति को दिया जाता है। पीएम मोदी से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्रिटेन की महारान क्वीन एलिजाबेथ और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को यह अवार्ड दिया जा चुका है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीव्लादिमीर पुतिनरूसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए