लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के चलते रद्द हो सकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा

By गुणातीत ओझा | Updated: March 9, 2020 11:49 IST

कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द हो सकता है। पीएम मोदी के ढाका में 17 मार्च को होने वाले मुजीब-उर-रहमान के शताब्दी समारोह में भाग लेने की संभावना थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द हो सकता हैपीएम मोदी के ढाका में 17 मार्च को होने वाले मुजीब-उर-रहमान के शताब्दी समारोह में भाग लेने की संभावना थी

कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द हो सकता है। पीएम मोदी के ढाका में 17 मार्च को होने वाले मुजीब-उर-रहमान के शताब्दी समारोह में भाग लेने की संभावना थी। बांग्लादेश में कोरोना वायरस के तीन मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इसके चलते यहां होने वाला शताब्दी समारोह टाल दिया गया है।

इस शताब्दी समारोह का आयोजन 17 मार्च को ढाका के नेशनल परेड ग्राउंड से होने वाला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दुनिया भर की कई जानी-मानी शख्सियतें इस समारोह में शामिल होने वाली थीं। 'द डेली स्टार' के मुताबिक शताब्दी जयंती कोरोना वायरस के चलते सादे अंदाज मनाई जाएगी। इस समारोह में विदेशी मेहमानों के शामिल होने की संभावना ना के बराबर है।

 

सूत्र: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ढाका यात्रा करने की संभावना नहीं है। बांग्लादेश ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी के भव्य उद्घाटन समारोह को भी रद्द कर दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल होने वाले थे। #coronaviruspic.twitter.com/0cUetwAp1W— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2020

 

कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से फैल रहा है। जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस का पहला केस पॉजिटिव आया है। सोमवार को पीटीआई-भाषा ने इस खबर की पुष्टी की है। जम्मू में 83 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाई गई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में यह पहला मामला है जहां संक्रमण की पुष्टि हो गई है। जम्मू-कश्मीर के इस मामले को लेकर भारत में कोरोना वायरस के कुल 41 मामले हो गए हैं। 

पूर्व में ईरान की यात्रा कर चुकी महिला उन दो मरीजों में शामिल हैं जिन्हें प्रशासन ने सप्ताहांत में 'हाई वायरल लोड मामला' घोषित किया था। हाई वायरल लोड मामले ऐसे मामले होते हैं जिनमें संक्रमण बहुत ज्यादा होता है। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “महिला मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है जबकि अन्य मरीज की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।” 

जम्मू और कश्मीर के प्रमुख सचिव योजना रोहित कंसल ने बताया कि जम्मू के सतवारी और सरवाल इलाकों में 400 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। इन इलाकों में आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

केरल में भी तीन साल का बच्चा कोरोना वायरस से पीड़ित 

 केरल में एक 3 वर्षीय बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है, उसने हाल ही में इटली की यात्रा की थी। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बच्चे का परिवार हाल ही में इटली से लौटा था। परिवार के सभी पांच सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसी के साथ केरल में कोरोना के मामले बढ़कर 9 हो गए हैं। 

भारत में अबतक कोरोना वायरस के 41 मामले 

भारत में अब-तक कोरोना वायरस के 41 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 16 मरीज ऐसे हैं, जो इटली के रहने वाले हैं और हाल ही में भारत आए थे। इन 41 लोगों में से कुछ लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। भारत में सबसे ज्यादा मामले केरल और उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं। इन सभी मरीजों में वही लोग शामिल हैं, जो या तो विदेश से आए हैं या फिर विदेश से आने वालों के संपर्क में आए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीचीनबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील