लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने गोखले और महाराणा प्रताप की जयंती पर ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, लिखा- कोटि-कोटि नमन

By भाषा | Updated: May 9, 2020 12:25 IST

समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की आज 154वीं जयंती है। वहीं वीर योद्धा महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती है। महाराणा प्रताप का जन्म 1540 में हुआ था। 

Open in App
ठळक मुद्देउपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर लिखा-महाराणा प्रताप भारत के महानतम योद्धा थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने मेवाड़ के 13वें राजा को भारत माता के महान सपूत के तौर पर याद किया।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले और वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोखले की 154वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “गोपालकृष्ण गोखले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। अत्यधिक बुद्धिमता के धनी एक असाधारण व्यक्तित्व, उन्होंने शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया।” प्रधानमंत्री ने कहा कि गोखले ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भी अनुकरणीय नेतृत्व प्रदान किया था। गोखले का जन्म इसी दिन तत्कालीन बॉम्बे प्रदेश में हुआ था।

वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री मोदी ने वीर योद्धा महाराणा प्रताप को भी उनकी 480वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी देशभक्ति हमेशा याद की जाती रहेगी। अपने संदेश में नायडू ने कहा कि महाराणा प्रताप भारत के महानतम योद्धा थे। उन्होंने कहा, “ उनका अदम्य साहस, वीरता, नेतृत्व कौशल और मातृभमि के लिए प्रेम हमेशा याद रखा जाएगा और हर भारतीय को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”

मोदी ने मेवाड़ के 13वें राजा को भारत माता के महान सपूत के तौर पर याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत माता के महान सपूत महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। देशप्रेम, स्वाभिमान और पराक्रम से भरी उनकी गाथा देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।” प्रताप सिंह जो महाराणा प्रताप के तौर पर प्रसिद्ध हैं, उनका जन्म 1540 में हुआ था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहाराणा प्रताप जयंतीएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील