लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे

By सुमित राय | Updated: August 1, 2020 19:11 IST

अमर सिंह के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देअमर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अमर सिंह जी एक ऊर्जावान सार्वजनिक व्यक्ति थे। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 27 जनवरी 1956 को जन्मे अमर सिंह का कुछ महीनों से सिंगापुर में इलाज चल रहा था। अमर सिंह के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

अमर सिंह ने निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "अमर सिंह जी एक ऊर्जावान सार्वजनिक व्यक्ति थे। वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदना।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "अपनी विशिष्ट कार्यशैली से भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता, सांसद श्री अमर सिंह जी का निधन दुःखद है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!"

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।"

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंह।"

1996 में मुलायम सिंह से मुलाकात के बाद राजनीति में आए

अमर सिंह की साल 1996 में एक फ्लाइट के दौरान तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश लिया था। हालांकि, इससे पहले भी वह मुलायम सिंह से मिल चुके थे, लेकिन फ्लाइट में मुलाकात के बाद ही मुलायम सिंह ने अमर सिंह को पार्टी का महासचिव बनाने का फैसला किया था।

टॅग्स :अमर सिंहनरेंद्र मोदीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील