लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता का बयान, कहा- मोदी देश को बना रहे 'दानव भूमि', उनकी तारीफ करने वाले कांग्रेसियों को करना चाहिए बाहर

By भाषा | Updated: August 26, 2019 06:12 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था कि मोदी के शासन का मॉडल 'पूरी तरह नकारात्मक गाथा’ नहीं है। मोदी के काम के महत्व को स्वीकार नहीं करने और हर समय उन्हें खलनायक की तरह पेश करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के. के. तिवारी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को ‘‘दानव भूमि’’ में बदल रहे हैं।उनकी प्रशंसा करने वाले कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के. के. तिवारी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को ‘‘दानव भूमि’’ में बदल रहे हैं और उनकी प्रशंसा करने वाले कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया जाना चाहिए। उनकी टिप्पणी ऐसे वक्त आयी है, जब जयराम रमेश, शशि थरूर और अभिषेक सिंघवी जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के कहा है कि मोदी को ‘‘खलनायक’’ की तरह पेश करना गलत है और इससे कांग्रेस को मदद नहीं मिलेगी।तिवारी ने एक साक्षात्कार में मोदी की प्रशंसा करने वाले कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधा और पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से ऐसे नेताओं को बाहर करने का अनुरोध किया। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से आह्वान किया कि वे लोगों को आंदोलन में शामिल करते हुए मोदी को घेरने का काम करें, क्योंकि वे भारत में ‘‘ध्रुवीकृत बहुसंख्यकवाद’’ और ‘‘फासीवाद’’ को बढ़ावा दे रहे हैं।

तिवारी ने कहा, ‘‘किसी का भी जन्म दानव या देवदूत के तौर पर नहीं होता। यह सब उसके कार्यों पर निर्भर करता है। आज पूरे भारत को दानव भूमि में बदला जा रहा है। ’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने बुधवार को कहा था कि मोदी के शासन का मॉडल 'पूरी तरह नकारात्मक गाथा’ नहीं है।

मोदी के काम के महत्व को स्वीकार नहीं करने और हर समय उन्हें खलनायक की तरह पेश करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। रमेश के इस रुख का सिंघवी और थरूर ने समर्थन किया था, जिन्होंने कहा था कि सही काम करने के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की जानी चाहिए।

मोदी की प्रशंसा करने वाले कांग्रेसियों पर निशाना साधते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पर मुट्ठी भर कुलीन लोगों का कब्जा हो गया है, जिनमें से कई ने कभी चुनाव नहीं लड़ा है और राज्यसभा उनका पनाहगाह बन गया है।

राजीव गांधी की कैबिनेट का हिस्सा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए जब वर्षों नहीं.. कुछ महीनों में मोदी के 'न्यू इंडिया' में एक नया संविधान नागपुर में तैयार होगा और उसमें एक राष्ट्र, एक चुनाव और एक नेता का प्रावधान होगा। वह चीन के शी जिनपिंग का अनुकरण कर रहे हैं।

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो