लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद से आज शाम पीएम मोदी मिलेंगे, सरकार बनाने का पेश कर सकते हैं दावा

By विनीत कुमार | Updated: May 25, 2019 15:18 IST

लोकसभा चुनाव-2019 बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। यह पहली बार है जब बीजेपी ने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी आज शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर कर सकते हैं सरकार बनाने का दावापीएम मोदी इससे पहले एनडीए के नेताओं से मिलेंगे, कल जाएंगे गुजरात

लोकसभा चुनाव-2019 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज (25 मई) शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी इससे पहले चुनाव में जीतकर आये एनडीए नेताओं से मिलेंगे।एनडीए सांसदों की इस बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुना जाएगा। यह बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में होगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम अपना इस्तीफा सौंप दिया था जिसके बाद राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें अगले सरकार के गठन तक पद पर बने रहने को कहा था। पीएम मोदी के इस्तीफे के बाद शनिवार को राष्ट्रपति कोविंद ने 16वीं लोकसभा भंग कर दी। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने राष्ट्रपति को 17वीं लोकसभा में चुने गये नये सांसदों की सूची सौंपी। 

पीएम मोदी मां का आशीर्वाद लेने रविवार को गुजरात जाएंगे। मोदी सोमवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी जाएंगे जहां से उन्होंने 4.79 लाख मतों के अंतर से चुनाव जीता है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव-2019 बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। यह पहली बार है जब बीजेपी ने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। बीजेपी को इस बार 303 सीट पर जीत हासिल हुई जबकि पिछली बार बीजेपी ने 282 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं, पिछली बार 44 सीट हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी केवल 52 पर सिमट गई।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"