लाइव न्यूज़ :

थोड़ी देर में वाराणसी पहुंचेंगे PM मोदी, बीजेपी के सदस्यता अभियान की करेंगे शुरुआत

By स्वाति सिंह | Updated: July 6, 2019 10:27 IST

लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद मोदी का अपने निर्वाचन क्षेत्र का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले चुनाव में जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी सरकार के प्रति विश्वास जताने के लिए लोगों का धन्यवाद करने के लिए 27 मई को वाराणसी का दौरा किया था। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी का देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। खबरों की मानें तो वह 10 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद बीजेपी का देशव्यापी सदस्यता अभियान को औपचारिक रूप से शुरू करेंगे। 

मोदी ने ट्वीट किया, “यह अभियान समाज के सभी वर्ग के लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ेगा। यह हमारी पार्टी को मजबूत करेगा।' उन्होंने कहा, “हमारी प्रेरणा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा। मैं इस अभियान में काशी में शामिल रहूंगा।” 

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि वह यहां स्थित हवाई अड्डे पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करने के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। 

प्रधानमंत्री यहां पौधारोपण अभियान ‘‘आनंद कानन’’ भी शुरू करेंगे। मोदी यहां बड़ा लालपुर में दीनदयाल उपाध्याय व्यापार सुविधा केंद्र में लगभग 5,000 पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जहां वह सदस्यता अभियान को शुरू करेंगे और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी करेंगे। 

लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद मोदी का अपने निर्वाचन क्षेत्र का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले चुनाव में जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी सरकार के प्रति विश्वास जताने के लिए लोगों का धन्यवाद करने के लिए 27 मई को वाराणसी का दौरा किया था। 

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे के साथ वाराणसी हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप