लाइव न्यूज़ :

PM modi security breach: प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान चले जाना चाहिए, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने दिया बयान

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2022 19:48 IST

PM modi security breach: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला अवरुद्ध होने के एक दिन बाद कांग्रेस की असम इकाई ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी चाहती थी कि पंजाब सरकार प्रदर्शनकारी किसानों की उसी तरह हत्या कर दे.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जमकर हमला बोला.भाजपा ने पंजाब में रैली के लिए 70 हजार लोगों की व्यवस्था की थी.पंजाब में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

रांचीः पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर झारखंड के जामताडा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का एक विवादित बयान सामने आया है. अपने बयान में इरफान अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है.

उन्होंने कहा है कि पंजाबियों को बेवजह बदनाम किया जा रहा है. यदि प्रधानमंत्री मोदी को हिन्दुस्तान में खतरा है तो वो पाकिस्तान चले जाएं. इरफान अंसारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री के हाथों में सुरक्षा व्यवस्था है, भला उन्हें कौन मारेगा? पंजाब में जाकर पंजाबियों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबियों पर लग रहे आरोप वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

पंजाब में कांग्रेस की सरकार है इसलिए ऐसा बोल रहे है. अंसारी ने कहा कि भाजपा के लोगों को भी हिंदु्स्तान छोड देने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो ट्वीट किया है उसे देखकर यह नहीं लगा कि वे देश के प्रधानमंत्री हैं. देश की जनता ने आपको प्रधानमंत्री बनाया है और वह कह रहे है उनके जान को खतरा है. जबकि वहां से पाकिस्तान का बॉर्डर काफी दूर था.

इरफान यह भी कह रहे हैं कि पाकिस्तान को औकात नहीं है कि वे प्रधानमंत्री को छू ले. वहीं, विधायक इरफान अंसारी का बयान सामने आने के बाद झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इरफान साहब मंद बुद्धि हो गये हैं.

देश का प्रधानमंत्री सबका प्रधानमंत्री हैं. दीपक प्रकाश ने कहा कि इरफान अंसारी पहले अपने दामन को देखें दाग ही दाग नजर आएंगे. ये हमेशा फालतू बातें ही करते रहते हैं. इनकी स्थिति ठीक नहीं है. ऐसे में इन्हें इलाज के लिए रांची मानसिक रोग अस्पताल में भेजा जाए.

टॅग्स :झारखंडकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर