लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर पीएम मोदी ने फिर जारी की एडवाइजरी, कहा- इस साल होली मिलन समारोह में नहीं लूंगा हिस्सा 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 4, 2020 12:01 IST

दुनिया के कम से कम 70 देशों को अपनी चपेट में कोरोना वायरस ले चुका है। जिसमें से भारत भी एक है। दुनिया भर में 90,000 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं और 3,200 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि मंगलवार रात तक चीन में कोविड-19 से 2,981 लोगों की जान गई और कुल 80,270 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।वायरस के खतरे को देखते हुए भारत ने 4 देशों ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों के वीजा के तत्काल प्रभाव से कैंसल कर दिया है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर फिर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरल के एहतियाती को लेकर वह इस साल होने वाले होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'दुनिया भर के विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि भीड़-भाड़ वाली जगह में ना जाएं। COVID-19 कोरोना वायरस भीड़ वाले इलाके में जल्दी फैल सकता है। इसी वजह से इस साल मैंने तय किया है कि मैं किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लूंगा।' पीएम मोदी ने तीन मार्च को भी कोरोना वायरस को लेकर ट्वीट किए थे। जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए कुछ टिप्स दिए थे। 

Experts across the world have advised to reduce mass gatherings to avoid the spread of COVID-19 Novel Coronavirus. Hence, this year I have decided not to participate in any Holi Milan programme.— Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2020

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 नोवेल कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी का जायजा लिया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोविड-19 नोवेल कोरोना वायरस के मद्देनजर तैयारी की गहन समीक्षा की। भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर तुरंत चिकित्सा प्रदान करने तक की समस्त गतिविधियों के लिए विभिन्न मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) ( COVID-19) के फैलाव की आशंका के मद्देनजर एहतियाती तौर पर भारत में अलर्ट जारी किया गया है। भारत में छह लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें राजस्थान में इटली का एक दंपति भी शामिल है। दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूल बंद किए गए हैं। वायरस के खतरे को देखते हुए भारत ने 4 देशों ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों के वीजा के तत्काल प्रभाव से कैंसल कर दिया है। कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला है। चीन में इस कोरोना वायरस से 2,981 लोगों की मौत हुई है। वहीं दुनिया भर में 3,200 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। 

 राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि मंगलवार रात तक चीन में कोविड-19 से 2,981 लोगों की जान गई और कुल 80,270 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यहां की आधिकारिक मीडिया ने बताया कि दुनिया भर में घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,123 पर पहुंच गई और 91,783 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील