लाइव न्यूज़ :

बिहार को पीएम मोदी का चुनावी तोहफा, दरभंगा में बनेगा AIIMS, प्रधानमंत्री ने कहा- एम्स बनने से राज्य में स्वास्थ्य आधारभूत ढांचा होगा मजबूत

By भाषा | Updated: September 15, 2020 21:41 IST

बिहार के दरभंगा एम्स के अलावा, कैबिनेट द्वारा हरियाणा में पलवल से सोनीपत के बीच महत्वपूर्ण हरियाणा आर्बिटल रेल परिपथ परियोजना को अनुमति दिये जाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों के लिए एक ‘‘बहुत अच्छा समाचार’’ बताया।

Open in App
ठळक मुद्देदरभंगा एम्स प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 1264 करोड़ रूपये की कुल लागत से बनाया जाएगा।नया एम्स केन्द्र से अनुमति मिलने के बाद 48 माह की अवधि के भीतर बनकर तैयार होने की संभावना है। 

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के दरंभगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना से राज्य में स्वास्थ्य आधारभूत ढांचा मजबूत होगा तथा ‘‘स्वस्थ भारत’’ के संकल्प को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दरभंगा में एम्स की स्थापना के प्रस्ताव को अनुमति देने के बाद यह बात कही।

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नया एम्स न केवल स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रशिक्षित करेगा बल्कि क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दरभंगा में एम्स के निर्माण से जहां बिहार के स्वास्थ्य आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी, वहीं स्वस्थ भारत के संकल्प को भी नया बल मिलेगा।

इससे न केवल स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवरों को प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि आसपास के लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा।’’ कैबिनेट द्वारा हरियाणा में पलवल से सोनीपत के बीच महत्वपूर्ण हरियाणा आर्बिटल रेल परिपथ परियोजना को अनुमति दिये जाने को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के लोगों के लिए एक ‘‘बहुत अच्छा समाचार’’ बताया।

उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यातायात के प्रबंधन में सुविधा होगी और विभिन्न मॉडल वाले सुविधा केन्द्रों के विकास में मदद मिलेगी। मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 5617 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत वाली इस रेल परियोजना को मंजूरी दी। परियोजना के पांच वर्ष में पूर्ण होने की उम्मीद है।

एक बयान में बताया गया कि दरभंगा एम्स प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 1264 करोड़ रूपये की कुल लागत से बनाया जाएगा। नया एम्स केन्द्र से अनुमति मिलने के बाद 48 माह की अवधि के भीतर बनकर तैयार होने की संभावना है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियाएम्सबिहारदरभंगा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो