लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कोविड टीकाकरण अभियान की समीक्षा की, टीकों की बर्बादी कम करने पर दिया बल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2021 21:58 IST

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीकों की मौजूदा उपलब्धता और इसे बढ़ाने के लिए ‘रोडमैप’ के बारे में जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देटीका निर्माताओं को मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया।पीएमओ ने कहा कि भारत सरकार टीका निर्माताओं के साथ मिलकर काम कर रही है।अग्रिम पंक्ति के कर्मियों में टीकाकरण कवरेज की स्थिति का भी जायजा लिया।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की प्रगति की शुक्रवार को समीक्षा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि सरकार टीका निर्माताओं को उत्पादन इकाइयों में वृद्धि के साथ ही वित्त पोषण और कच्चे माल की आपूर्ति में भी मदद दे रही है मोदी ने विभिन्न राज्यों में टीकों की बर्बादी की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि बर्बादी की संख्या अब भी अधिक है और इसे कम करने के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है।

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को टीकों की मौजूदा उपलब्धता और इसे बढ़ाने के लिए ‘रोडमैप’ के बारे में जानकारी दी। टीकों के उत्पादन में तेजी लाने में विभिन्न टीका निर्माताओं को मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया।

पीएमओ ने कहा कि भारत सरकार टीका निर्माताओं के साथ मिलकर काम कर रही है और उन्हें अधिक उत्पादन इकाइयों की स्थापना, कच्चे माल की आपूर्ति और वित्तपोषण में मदद कर रही है। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 45 साल से अधिक और 18-44 साल के आयु वर्ग के लोगों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों में टीकाकरण कवरेज की स्थिति का भी जायजा लिया।

अधिकारियों ने उन्हें टीकाकरण की प्रक्रिया को लोगों के और अधिक अनुकूल बनाने के लिए तकनीकी मोर्चे पर किए जा रहे विभिन्न उपायों से भी अवगत कराया। पीएमओ ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर