लाइव न्यूज़ :

Bihar से बंगाल साधने की तैयारी, PM Modi बोले- हत्या का खेल खेलकर लोकतंत्र नहीं चल सकता

By गुणातीत ओझा | Updated: November 11, 2020 23:19 IST

बिहार जीतने के बाद अब एनडीए बंगाल जीतने के लिए कमर कसेगी। बिहार जीत के एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों-इशारों में बता दिया कि अब बंगाल विजय करना ही एनडीए का मिशन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार जीतने के बाद अब एनडीए बंगाल जीतने के लिए कमर कसेगी।पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में बता दिया कि अब बंगाल विजय करना ही एनडीए का मिशन होगा।

बिहार जीतने के बाद अब एनडीए बंगाल जीतने के लिए कमर कसेगी। बिहार जीत के एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों-इशारों में बता दिया कि अब बंगाल विजय करना ही एनडीए का मिशन होगा। विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जीत कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का नतीजा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों की बुनियाद भी रख दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं का जिक्र किया। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, 'जो लोग लोकतांत्रिक तरीके से हमारा मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे कुछ लोगों ने हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या करने का रास्ता अपनाया है।'

पश्चिम बंगाल का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा, 'देश के कुछ हिस्सों में ऐसे लोगों को लगता है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारकर वे अपने मंसूबे पूरे कर लेंगे। मैं उन सबको आग्रहपूर्वक निवेदन करता हूं, मैं चेतावनी नहीं देता हूं, वो काम जनता करेगी।'

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'चुनाव आते-जाते हैं, कभी ये बैठेगा कभी वो बैठेगा मगर मौत का खेल खेलकर लोकतंत्र नहीं चलता है और मौत का खेल खेलकर कोई मत नहीं पा सकता है, दीवार पर लिखे हुए ये शब्द पढ़ लेना।'

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा, 'बिहार में विकास के कार्यों की जीत हुई है। बिहार में सच जीता है, विश्वास जीता है। बिहार का युवा जीता है, माताएं-बहनें-बेटियां जीती हैं। बिहार का गरीब जीता है, किसान जीता है। ये बिहार की आकांक्षाओं की जीत है, बिहार के गौरव की जीत है।'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'मैं बिहार के अपने भाइयों और बहनों से कहूंगा, आपने एक बार फिर सिद्ध किया है कि बिहार क्यों लोकतंत्र की ज़मीन कहा जाता है। आपने फिर सिद्ध किया है कि वाकई, बिहारवासी पारखी भी हैं और जागरूक भी।' उन्होंने कहा, 'हम लोकतंत्र को समर्पित हैं। देश ने हम पर जो भरोसा रखा है, उस भरोसे को पूर्ण करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। हमारे इरादों पर कोई शक नहीं कर सकता। हमारे प्रयासों के प्रति कभी कोई निराश नहीं होता है।'

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील