लाइव न्यूज़ :

3 देशों की यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी, पहुंचे इंडोनेशिया

By भाषा | Updated: May 29, 2018 23:12 IST

प्रधानमंत्री एक जून को सिंगापुर के राष्ट्रपति हलीमा याकूब से मुलाकात करेंगे और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हेसिन लूंग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

Open in App

जकार्ता, 29 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी एशिया के तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में आज इंडोनिशया की राजधानी जकार्ता पहुंचे। इंडोनेशिया की उनकी यात्रा का मकसद दो समुद्री पड़ोसियों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सामरिक हितों को मजबूती प्रदान करना है। मोदी ने जकार्ता पहुंचने के शीघ्र बाद इंडोनेशियाई भाषा और अंग्रेजी में ट्वीट किया, 'जर्काता पहुंचा, भारत और इंडोनेशिया मित्रवत समुद्री पड़ोसी हैं जिनके बीच गहरे सभ्यतागत रिश्ते हैं। यह यात्रा हमारे राजनीतिक, आर्थिक और सामरिक हितों को आगे बढा़एगी।' इंडोनेशिया की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे मोदी कल यहां राष्ट्रपति जोको विदोदो से मुलाकात करेंगे और समुद्र, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे।

दोनों नेता कई कार्यक्रमों में साथ साथ भाग लेंगे जिनमें सीईओ बिजनेस फोरम की बैठक भी शामिल है। मोदी का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मोदी ने यात्रा की पूर्व संध्या पर सोमवार को कहा, 'प्रधानमंत्री के रूप में यह मेरी पहली इंडोनेशिया यात्रा है। राष्ट्रपति विदोदो के साथ 30 मई को बातचीत का इंतजार है। साथ ही भारत - इंडोनेशिया सीईओ फोरम में हमारा संयुक्त वार्तालाप होगा। मैं इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करूंगा।' उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत और दोस्ताना संबंध हैं और उनके बीच एतिहासिक व प्राचीन जुड़ाव रहा है।

उन्होंने कहा कि 31 मई को सिंगापुर जाते समय वह थोड़े समय के लिए मलेशिया में रुकेंगे और मलेशिया के नए नेतृत्व को बधाई देंगे और प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से मुलाकात करेंगे। सिंगापुर में वह वार्षिक सुरक्षा सम्मेलन शांगरी ला वार्ता को एक जून को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, 'पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस सम्मेलन को संबोधित करेगा। क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता कायम रखने के बारे में यह भारत के विचारों को व्यक्त करने का अवसर होगा।'

प्रधानमंत्री एक जून को सिंगापुर के राष्ट्रपति हलीमा याकूब से मुलाकात करेंगे और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हेसिन लूंग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। मोदी दो जून को क्लीफोर्ड पियर में एक पट्टिका का अनावरण करेंगे जहां 27 मार्च 1948 को महात्मा गांधी की अस्थियों का विसर्जन किया गया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा