लाइव न्यूज़ :

विकास के लिए संसाधन नहीं मोटिवेशन की कमी, मिशन मोड की जरूरतः नरेंद्र मोदी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 10, 2018 11:27 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हाल में राष्ट्रीय जन प्रतिनिध सम्मेलन को संबोधित करते हुए सर्वांगीण विकास पर दिया जोर।

Open in App

नई दिल्ली, 10 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त विकास के लिए संसाधन की नहीं मोटिवेशन की जरूरत है। प्रत्येक राज्य में ऐसे कुछ जिले होते हैं जो विकास में काफी आगे होते हैं। उनसे सीख लेते हुए हमें पिछड़े जिलों पर काम करना होगा। पीएम मोदी शनिवार को संसद के सेंट्रल हाल में राष्ट्रीय जन प्रतिनिध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में देशभर के सांसद और विधायक जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की खास बातेंः-

- जनभागीदारी बहुत जरूरी है। जहां भी लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर किसी मुहिम का साथ दिया है वहां बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

- बराबरी के लिए सभी जिलों का विकास जरूरी है। हमें साथ मिलकर पिछड़े जिलों का विकास करना होगा। 

- ज्यादा उम्र के जिलाधिकारी विकास में बाधक हैं। पिछड़े जिलों में ऐसे अधिकारियों को भेजा जाएगा जिनमें काम करने की ललक हो।

- लोगों को मिशन मोड में जोड़ने की जरूरत है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्रियों से भी बात कर रहा हूं।

- हमारे पर मैनपॉवर है, संसाधन हैं, माद्दा है। सामाजिक न्याय के लिए हमें साथ मिलकर काम करना होगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए