लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की मां हीरा बा की तबीयत बिगड़ी, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2022 15:37 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की मां हीराबेन मोदी के अस्वस्थ होने पर बुधवार को चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Open in App
ठळक मुद्देबीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचने की खबरों के बीच सुरक्षा बढ़ा दी गई है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट की। मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है।

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में उन्हें भर्ती कराया गया है। सेंटर के अनुसार, हीराबेन मोदी (100) की हालत स्थिर है।

प्रधानमंत्री मोदी के अपनी बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचने की खबरों के बीच अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए ट्वीट की। कहा कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।’’ प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

दुर्घटना में घायल हुए प्रधानमंत्री मोदी के भाई और परिवार का स्वास्थ्य अब ठीक: चिकित्सक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और परिवार के सदस्यों की हालत अब ‘‘स्थिर और ठीक’’ है। चिकित्सकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य मैसुरु के निकट कार हादसे में घायल हो गए थे और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चिकित्सकों ने बताया कि मरीजों के आज शाम या बृहस्पतिवार को सुबह तक अस्पताल में भर्ती रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उन्हें छुट्टी दिये जाने का फैसला परिवार से परामर्श कर उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों की एक टीम द्वारा लिया जाएगा।

इस हादसे में प्रह्लाद, उनके पुत्र, पुत्रवधू और छह वर्षीय पोते और वाहन चालक को ‘‘मामूली’’ चोटें आई थीं। घायलों को जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह हादसा अपराह्न लगभग डेढ़ बजे काडाकोला के निकट हुआ। ऐसा बताया जा रहा है कि बांदीपुर जा रही कार सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील