लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले पीएम मोदी, अक्टूबर में भी हुई थी मुलाकात

By भाषा | Updated: November 14, 2019 02:04 IST

ब्रिक्स विश्व की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। मोदी और शी ने विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने इस शिखर सम्मेलन के इतर शी के साथ यह मुलाकात की। भारत ने चीन समर्थित क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) से नहीं जुड़ने का फैसला किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मुलाकात की और उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तौर -तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच इससे पहले गत अक्टूबर में भारत में अनौपचारिक बैठक हुई थी।। मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यहां आये हुए हैं। मोदी ने इस शिखर सम्मेलन के इतर शी के साथ यह मुलाकात की। यह शिखर सम्मेलन आतंकवाद निरोधक सहयोग के लिए तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा और दुनिया की पांच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करेगा।

ब्रिक्स विश्व की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। मोदी और शी ने विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच 11-12 अक्टूबर को चेन्नई के समीप मामल्लापुरम में दूसरा अनौपचारिक शिखर सम्मेलन हुआ था। उस दौरान दोनों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी और आतंकवाद, कट्टरपंथ से संयुक्त रूप से लड़ने, द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश को बढ़ाने का निश्चय प्रकट किया था।

ब्रासीलिया में दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब महज कुछ दिन पहले ही भारत ने चीन समर्थित क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) से नहीं जुड़ने का फैसला किया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशी जिनपिंगचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील