लाइव न्यूज़ :

मां हीराबेन से अस्पताल में मिले पीएम मोदी, डॉक्टरों ने दी रिपोर्ट, जानें क्या कहा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2022 18:01 IST

‘यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। यह सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित एक सरकारी वित्तपोषित स्वायत्त अस्पताल है।

Open in App
ठळक मुद्दे मां को ‘यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’, अहमदाबाद में भर्ती कराया गया है।प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई सोमाभाई भी अस्पताल में मौजूद हैं।हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं।

अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन (99) को तबीयत खराब होने के बाद यहां एक सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। अपनी बीमार मां से मिलने प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न में अस्पताल पहुंचे।

हीराबेन, जिन्हें हीराबा भी कहा जाता है, को बुधवार सुबह ‘यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। यह सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित एक सरकारी वित्तपोषित स्वायत्त अस्पताल है। अस्पताल ने एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री की मां को ‘यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’, अहमदाबाद में भर्ती कराया गया है।

उनकी हालत स्थिर है।” दरियापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कौशिक जैन ने बताया, “उन्हें जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई सोमाभाई भी अस्पताल में मौजूद हैं।”

हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं। प्रधानमंत्री नियमित रूप से रायसन जाते रहते हैं और अपनी अधिकांश गुजरात यात्राओं के दौरान अपनी मां के साथ समय बिताते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए