लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का उद्घाटन

By सुमित राय | Updated: August 29, 2020 13:57 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया।पीएम मोदी ने दिल्ली से ही बटन दबाकर कॉलेज और प्रशासन भवनों का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झांसी में रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने दिल्ली से ही बटन दबाकर कॉलेज और प्रशासन भवनों का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित वर्चुअल सभा में पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए।

कृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज और प्रशासन भवनों का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छात्रों से बातचीत भी की।

इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सूखा प्रभावित बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार कई परियोजनाएं लागू कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत ने ड्रोन सहित आधुनिक प्रौद्योगिकी के जरिए टिड्डियों के हमले को नियंत्रित किया।

लंबे समय से था लोकार्पण का इंतजार

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का यह लोकार्पण काफी लंबे समय से बार-बार रुक जा रहा था। इससे पहले कई बार तिथि घोषित होते-होते रह गई थी। इससे पहले पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी कि वह कृषि विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने ट्वीट में कहा था, "इससे शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और कृषि के साथ-साथ आगे के किसान कल्याण में अत्याधुनिक अनुसंधान में योगदान मिलेगा।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीझाँसीयोगी आदित्यनाथनरेन्द्र सिंह तोमर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए