लाइव न्यूज़ :

'माननीय प्रधानमंत्री, आपकी चुप्पी हेट स्पीच को बढ़ावा देती है', आईआईएम के छात्रों और शिक्षकों ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

By विशाल कुमार | Updated: January 8, 2022 08:42 IST

शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए गए पत्र में 183 लोगों के हस्ताक्षर हैं जिसमें से 13 आईआईएम बेंगलुरु और तीन आईआईएम अहमदाबाद के फैकल्टी के सदस्य हैं। इस पत्र को आईआईएम बेंगलुरु के फैकल्टी के पांच सदस्यों ने तैयार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए गए पत्र में 183 लोगों के हस्ताक्षर हैं।हस्ताक्षरकर्ताओं में 13 आईआईएम बेंगलुरु और तीन आईआईएम अहमदाबाद के फैकल्टी के सदस्य हैं।इस पत्र को आईआईएम बेंगलुरु के फैकल्टी के पांच सदस्यों ने तैयार किया है।

नई दिल्ली: बेंगलुरु और अहमदाबाद के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के छात्रों और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरती बयानबाजी और हमलों को लेकर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए गए पत्र में 183 लोगों के हस्ताक्षर हैं जिसमें से 13 आईआईएम बेंगलुरु और तीन आईआईएम अहमदाबाद के फैकल्टी के सदस्य हैं।

पत्र में लिखा गया है कि माननीय प्रधानमंत्री, हमारे देश में बढ़ती असहिष्णुता पर आपकी चुप्पी हम सभी के लिए निराशाजनक है जो हमारे देश के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने को महत्व देते हैं। माननीय प्रधानमंत्री, आपकी चुप्पी नफरत भरी आवाजों को बल देती है और हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है।

पत्र में उनसे देश को उन ताकतों से दूर करने का अनुरोध किया गया है जो देश को विभाजित करती हैं। इस पत्र को आईआईएम बेंगलुरु के फैकल्टी के पांच सदस्यों ने तैयार किया है।

पत्र में दक्षिणी बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या के मुस्लिमों और ईसाइयों का धर्म परिवर्तन कराने के लिए हिंदुओं को उकसाने वाला बयान, देशभर में चर्चों पर हुए हालिया हमले और हरिद्वार में हुए धर्म संसद में नफरती भाषणबाजी पर चिंता जताई गई।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPrime Minister's Officeइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला