लाइव न्यूज़ :

संसद में गैर मौजूद रहने वाले भाजपा सांसदों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की खिंचाई

By भाषा | Updated: July 3, 2019 05:54 IST

पीएम मोदी ने कहा कि संसद सांसदों के लिये सीखने का सर्वोच्च मंच है और सभी सांसदों को सक्रियता से संसद की कार्यवाही एवं चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उन सांसदों को कड़ी चेतावनी दी जो संसद में बहस के दौरान गैर हाजिर रहे। प्रधानमंत्री ने सदन में चर्चा के दौरान गैर हाजिर सांसदों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि सांसदों की सदन में हाजिरी पर पार्टी करीब से नजर रख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसदों से विधायी प्रक्रिया के दौरान सदन में मौजूद रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि संसद सांसदों के लिये सीखने का सर्वोच्च मंच है और सभी सांसदों को सक्रियता से संसद की कार्यवाही एवं चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए। प्रधानमंत्री ने बैठक में संकेत दिए कि बजट सत्र शुरू होने के बाद कुछ दिनों तक महत्वपूर्ण चर्चाओं के दौरान सदन से भाजपा के कई सांसदों के गैर हाजिर रहने के कारण वह नाराज हैं।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पार्टी सांसदों से पूछा,‘‘ आपको कैसा लगेगा, यदि आप अपना चुनाव दो लाख मतों से जीत जाएं लेकिन आपको पता चले कि आपके सबसे अच्छे दोस्त ने ही वोट नहीं दिया। आपको कैसा महसूस होगा यदि आपके निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली अंतिम क्षणों में रद्द हो जाए?’’

उन्होंने साथ ही कहा कि नेतृत्व को भी संसद से आपकी गैर हाजिरी पर भी यही महसूस होता है। समझा जाता है कि प्रधानमंत्री की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि जब 21 जून को विधि मंत्री सदन में तीन तलाक बिल पेश कर रहे थे तब कम संख्या में पार्टी सांसद मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में बेहतर उपस्थिति को लेकर लोजपा सांसद चिराग पासवान का उदाहरण दिया और भाजपा सांसदों से उनसे सीखने को कहा कि किस प्रकार से वह ससंदीय चर्चाओं में हिस्सा लेते हैं और इसके लिये तैयारी करके आते हैं।

लोकसभा में तीन तलाक विधेयक पर मत विभाजन के दौरान समर्थन में 186 वोट और विरोध में 74 वोट पड़े थे। यह स्थिति तब थी तब लोकसभा में भाजपा के 303 सांसद हैं । मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2019 को पेश करने के दौरान एआईएमआईएम के असादुद्दीन औवैसी ने मत विभाजन कराने की मांग की थी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?