लाइव न्यूज़ :

पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरूण कपूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार नियुक्त किए गए, दो साल की अवधि के लिए नियुक्ति

By विशाल कुमार | Updated: May 2, 2022 14:49 IST

पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरूण कपूर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। वह 30 नवंबर 2021 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृतत हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में कपूर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। हरि रंजन राव और आतिश चंद्र को पीएमओ में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली: पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरूण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

कपूर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। वह 30 नवंबर 2021 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृतत हुए थे।

अधिसूचना के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में कपूर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्त दो साल की अवधि के लिए हुई है।

वरिष्ठ नौकरशाह हरि रंजन राव और आतिश चंद्र को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। राव मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह दूरसंचार विभाग में यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड में प्रशासक के पद पर हैं।

आतिश चंद्र राव बिहार कैडर के अधिकारी हैं। वह भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात हैं। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्र कृषि, सहयोग और किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPMOTarun Kapoor
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील