लाइव न्यूज़ :

चमकी बुखार पर पीएम मोदी का पहला बयान- आधुनिक युग में ऐसी स्थिति हम सभी के लिए दु:खद और शर्मिंदगी की बात है

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 26, 2019 15:40 IST

पीएम मोदी ने कहा पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन दिनों अच्छी स्थिति नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि संकट से बाहर निकालने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं और हमारे स्वास्थ्य मंत्री भी इस ओर ध्यान दे रहे हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के उच्च सदन राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए पहली बार चमकी बुखार के प्रकोप पर भी बोले। पीएम मोदी ने कहा, ''पिछले दिनों बिहार के चमकी बुखार की चर्चा हुई है। आधुनिक युग में ऐसी स्थिति हम सभी के लिए दु:खद और शर्मिंदगी की बात है। इस दु:खद स्थिति में हम राज्य के साथ मिलकर मदद पहुंचा रहे हैं। ऐसी संकट की घड़ी में हमें मिलकर लोगों को बचाना होगा।''

''आयुष्मान भारत योजना की ताकत हर उस सांसद को पता है जो जिसने अपने इलाके के गरीब के इलाज के प्रधानमंत्री को कभी चिठ्ठी लिखी हो। अब चिठ्ठी नहीं लिखनी पड़ती क्योंकि आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को फायदा मिल रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय जाने की अब जरूरत नहीं है।''

पीएम मोदी ने कहा कि आज एक भी चिट्ठी पेंडिंग नहीं है क्योंकि उसे इस योजना से इलाज मिल रहा है। एक बीमारी से 20 साल की मेहनत चली जाती थी, क्रेडिट मोदी ले जाएगा इसकी चिंता मत करो 2024 के लिए नई योजना लेकर आएंगे।

इसके अलावा अपने भाषण में पीएम मोदी ज्यादातर समय कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने सरदार पटेल के जरिये कांग्रेस को घेरा। पीएम मोदी ने कहा, ''हमारा मानना है कि सरदार साहब अगर देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो शायद आज देश में जम्मू-कश्मीर की समस्या नहीं होती, हिंदुस्तान के गांवों की आज जो जद्दोजहद है वो भी न होती। 

सरदार साहब को कांग्रेस ने देश का पहला गृहमंत्री बनाया था, वो पक्के कांग्रेसी थे। लेकिन मैं हैरान हूं कि जब गुजरात में चुनाव होते हैं तो वो कांग्रेस के पोस्टर में नजर आते हैं, लेकिन देश भर में कहीं नजर नहीं आते।''

टॅग्स :चमकी बुखारनरेंद्र मोदीराज्य सभाराज्यसभा सत्रबिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए