लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर बधाई दी

By रुस्तम राणा | Updated: September 9, 2022 15:07 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीट को बधाई देते हुए कहा, "नीरज चोपड़ा ने महान समर्पण और निरंतरता का प्रदर्शन किया है। उनकी बार-बार की सफलताओं से पता चलता है कि भारतीय एथलेटिक्स महान प्रगति कर रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके भारतीय एथलीट को दी बधाईज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में चोपड़ा ने रचा इतिहासनीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने भारतीय एथलीट को बधाई देते हुए कहा, उन्होंने अपने क्षेत्र में महान समर्पण और निरंतरता का प्रदर्शन किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा, उनकी बार-बार की सफलताओं से पता चलता है कि भारतीय एथलेटिक्स महान प्रगति कर रहा है। 

पीएम मोदी ने ट्वीट करके भारतीय एथलीट को दी बधाई

शुक्रवार को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा, "नीरज चोपड़ा को बधाई, प्रतिष्ठित डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बनकर एक बार फिर इतिहास रचने के लिए। उन्होंने महान समर्पण और निरंतरता का प्रदर्शन किया है। उनकी बार-बार की सफलताओं से पता चलता है कि भारतीय एथलेटिक्स कितनी बड़ी प्रगति कर रहा है।"

ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में चोपड़ा ने रचा इतिहास

 भारतीय एथलीट ने गुरुवार को ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंक चेक गणराज्य के जैकब वादलेच्चो को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने पांचवें प्रयास में 86.94 मीटर भाला फेंका। हरियाणा, पानीपत के 24 वर्षीय नीरज ने 2017 और 2018 में डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन तब वह सातवें और चौथे स्थान पर रहे थे।

टॅग्स :नीरज चोपड़ानरेंद्र मोदीओलंपिकट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील