लाइव न्यूज़ :

फोनी तूफान से हुए नुकसान का हवाई सर्वे कर पीएम मोदी ने लिया जायजा, भुवनेश्वर में की राहत कार्यों की समीक्षा

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 6, 2019 11:15 IST

हवाई सर्वे करने के बाद पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में राहत कार्यों की समीक्षा की, जिसमें सीएम पटनायक भी मौजूद रहे। बता दें कि ओडिशा में दो दिन पहले आए अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान फोनी में मरने वालों की संख्या रविवार को 34 पहुंच गई। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार (छह मई) को ओडिशा पहुंचे और चक्रवाती तूफान फोनी से हुए नुकसान का हवाई सर्वे कर जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ हेलीकॉप्टर में सूबे के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मौजूद रहे। इससे पहले प्रदेश के राज्यपाल गणेशी लाल, सीएम नवीन पटनायक पीएम मोदी को एयरपोर्ट लेने पहुंचे थे। 

हवाई सर्वे करने के बाद पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में राहत कार्यों की समीक्षा की, जिसमें सीएम पटनायक भी मौजूद रहे। बता दें कि ओडिशा में दो दिन पहले आए अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान फोनी में मरने वालों की संख्या रविवार को 34 पहुंच गई। इस तूफान के चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि पुरी एवं “बेहद गंभीर रूप से प्रभावित” खुर्दा के कुछ हिस्सों में सभी परिवारों को 50 किलोग्राम चावल, 2,000 रुपये नकद और पॉलीथीन शीट मिलेंगी अगर वे खाद्य सुरक्षा कानून (एफएसए) के तहत आते होंगे। 

खुर्दा जिले के शेष हिस्सों के लिए जो “गंभीर रूप” से प्रभावित हुए - एफएसए परिवारों को एक महीने का चावल, 1,000 रुपये नकद एवं पॉलीथीन शीट मिलेगी।

राज्य के मुख्य सचिव ए पी पाढ़ी के मुताबिक 34 में से 21 मौतें पुरी में हुईं जहां तूफान शुक्रवार को पहुंचा था। पूर्व तटीय रेलवे ने हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर रविवार को आंशिक रूप से परिचालन शुरू कर दिया। चक्रवात के कारण पूरे तटीय ओडिशा के 11 जिले बालेश्वर, भद्रक, कटक, ढेंकानाल, गंजाम, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, खुर्दा, मयूरभंज और पुरी प्रभावित हुए।

टॅग्स :चक्रवात फोनीनरेंद्र मोदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत