लाइव न्यूज़ :

Sri Lanka Blast: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- 'संकट की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ खड़ा है भारत'

By भाषा | Updated: April 21, 2019 15:48 IST

ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे भयानक हमलों में से एक झेल रहा है। इस हमले में अब तक 187 लोगों की मौत हो गई और करीब 450 लोग घायल हो गए।

Open in App

श्रीलंका में रविवार को हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में बड़ी संख्या में नागरिकों के हताहत होने पर संवेदना जताते हुए भारत ने कहा है कि वह संकट की इस घड़ी में अपने पड़ोसी देश के साथ खड़ा है और हर तरह की मदद को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते यह बात कही।

उन्होंने श्रीलंका के ताजा घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आज श्रीलंका में जो कुछ भी हुआ है... भारत पूरी मजबूती के साथ श्रीलंका वासियों के साथ खड़ा है। सकंट की इस घड़ी में भारत, श्रीलंका की जो भी मदद कर सकता है... हर मदद के लिए तैयार है।’’

इसके साथ ही मोदी ने बम धमाकों में अपने परिजनों को खोने वाले वाले लोगों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। मोदी ने उपस्थित जनसमूह से यह भी अपील की कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए उनके हाथ मजबूत करे। मोदी ने कहा, ‘‘आप सब जब वोट देने जाएंगे कमल के बटन पर दबाएंगे तो मन में यह भी तय करिए कि आप बटन दबा रहे हैं आतंकवाद को खत्म करने लिए। आपकी एक अंगुली में ताकत है। आप कमल के निशान पर बटन दबाएंगे, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की मुझे ताकत मिलेगी।’’ 

टॅग्स :श्री लंकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील