लाइव न्यूज़ :

मोदी की पश्चिम बंगाल रैली में भगदड़, कई घायल, पीएम ने 14 मिनट में भाषण खत्म कर मांगी माफी

By भाषा | Updated: February 2, 2019 16:05 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरी 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में हुई रैली की भगदड़ वाली घटना से पिछले साल की 16 जुलाई की रैली याद आती है, जब पश्चिम मिदनापुर जिले में मंच गिर गया था और कई लोग घायल हो गये थे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरी 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में अपनी रैली में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाने के बाद अपना भाषण बीच में ही बंद कर दिया। ऐसे स्थिति उत्पन्न होने से कई लोग घायल हो गये।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गये। दरअसल जब मोदी मटुआ समुदाय की रैली को संबोधित कर रहे थे तब आयोजन स्थल के बाहर खड़े उनके सैकड़ों समर्थकों ने रैली ग्राउंड के अंदरुनी हिस्से में आने की कोशिश की जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी।मोदी ने उन लोगों से अपनी ही जगह पर बने रहने और आगे आने की कोशिश नहीं करने का आह्वान कर भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन उनके आग्रह का कोई असर नहीं पड़ा एवं समर्थक मंच के सामने खाली जगह में कुर्सियां फेंकने लगे ताकि अंदरुनी हिस्से में जगह बन पाए जबकि यह जगह महिला समर्थकों के लिए निर्धारित थी।इस हो-हल्ला के बाद मोदी ने अचानक यह कहते हुए अपना भाषण बंद कर दिया कि उन्हें दूसरी रैली में जाना है। पुलिस अधिकारी के अनुसार भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान कई महिलाएं और बच्चे बेहोश हो गये। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।इस घटना से मोदी की पिछले साल की 16 जुलाई की रैली याद आती है जब पश्चिम मिदनापुर जिले में मंच गिर गया था और कई लोग घायल हो गये थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत