लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Nanded: 'अमेठी की तरह, वायनाड भी छोड़ भागेंगे', PM नरेंद्र मोदी का राहुल गांधी पर हमला

By आकाश चौरसिया | Updated: April 20, 2024 14:29 IST

Narendra Modi In Nanded: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस के शहजादे, उन्हें अभी वायनाड में संकट दिख रहा है, जैसे अमेठी से भागना पड़ा, आप मान के चलिए वो वायनाड को भी छोड़ जाएंगे"।

Open in App
ठळक मुद्देNarendra Modi In Nanded: पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधई पर साधा निशानाNarendra Modi In Nanded: उन्होंने आगे कहा कि वो वायनाड भी छोड़ भागेंगेNarendra Modi In Nanded: यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके लिए नई सीट ढूढ़ेगी

Narendra Modi In Nanded: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली में राहलु गांधी को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वह वायनाड से भाग जाएंगे और देश की सबसे पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस उनके लिए दूसरी सीट ढूढ़ेगी। रैली में संबोधन उन्होंने शुरुआत ही राहुल गांधी पर हमला करते हुए की। पीएम ने दावा किया अमेठी से भाजपा लीडर स्मृति ईरानी के हाथों मिली हार के बाद वो वहां छोड़कर केरला के वायनाड पहुंच गए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में कहा, "कांग्रेस के शहजादे, उन्हें भी वायनाड में संकट दिख रहा है, जैसे अमेठी से भागना पड़ा, आप मान के चलिए वो वायनाड को भी छोड़ जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि केरला के सीएम पिनाराई विजयन ने कांग्रेस नेता पर ऐसी भाषा बोली है जिसका इस्तेमाल मैं भी उनके लिए नहीं करता। मुझे यकीन है कि वायनाड में मतदान पूरा होने के बाद कांग्रेस अपने शहजादा के लिए एक और सुरक्षित सीट की तलाश करेगी"।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में देश की जनता ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को एकजुट होकर वोट दिया। उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन अपने में ही 25 फीसदी लोकसभा सीटों को लेकर लड़ाई कर रहा है। वो आगे कहते हैं कि अगर इस समय ये हालत है, तो चुनाव बाद क्या होगा आप समझ सकते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए