लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Rajasthan: 'लहुलूहान कर दिया, सिर्फ कसूर हनुमान चालीसा..', नरेंद्र मोदी का कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर बड़ा हमला

By आकाश चौरसिया | Updated: April 23, 2024 12:55 IST

PM Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार मुस्लिम समुदाय को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपनी स्पीच में कहा, कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण घटाकर, मुस्लिमों को देना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देPM Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेराPM Modi In Rajasthan: एक बार फिर नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस संपत्ति छीन लेगीPM Modi In Rajasthan: इसे वो अपने कुछ लोगों में बांटेगी- पीएम मोदी

PM Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर बड़ा हमला किया। इसमें उन्होंने कहा कि कर्नाटक के छोटे से दुकानदार को इसलिए बुरी तरह पीटा गया कि उसने दुकान के अंदर हनुमान चालीसा सुना। पीएम ने राज्य सरकार से सवाल पूछते हुए सवाल किया कि क्या कोई हनुमान चालीसा भी नहीं सुन सकता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी स्पीच में कहा, "कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण घटाकर, मुस्लिमों को देना चाहती है। यह बात पीएम ने चुनावी सभा के दौरान कही है"। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "परसों राजस्थान में मैंने देश के सामने कुछ सत्य रखा और पूरी कांग्रेस और इंडी गठबंधन में भगदड़ मच गई। मैंने सत्य रखा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनकर उनके खास लोगों को बांटने की गहरी साजिश रचकर बैठी है। मैंने जब उनकी इस राजनीति का पर्दाफाश किया, तो इससे उन्हें इतनी मिर्ची लगी कि वे हर तरफ मोदी को गाली देने में लगे हैं। मैं कांग्रेस से जानना चाहता हूं कि आखिर वे सच्चाई से इतना क्यों डरते हैं? वे अपनी नीति को इतना क्यों छुपाते हैं, जब आपने ही नीति बनाई तो अब उसे स्वीकारने से डर क्यों रहे हैं। अगर हिम्मत है तो स्वीकार करो, हम आपसे मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राजस्थानBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप