लाइव न्यूज़ :

बिहार से जुड़े हैं पीएम मोदी पर हमले की साजिश के तार, कुख्यात नक्सली अभिमन्यु यादव गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 24, 2018 22:48 IST

मुंगेर से कुख्यात नक्सली अभिमन्यु यादव गिरफ्तार

Open in App

एस.पी.सिन्हा।24 जून, पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश से बिहार के तार जुड़ते नजर आने लगे हैं। सूबे के मुंगेर से बुधवार की देर रात गिरफ्तार किए गए कुख्यात नक्सली अभिमन्यु यादव उर्फ राजेंद्र की गिरफ्तारी के बाद इस बात के प्रमाण मिलने की बात बताई जा रही है। मामले की गहन जांच में जुटी नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम पिछले 15 दिनों से उस पर नजर रखी हुई थी।

आईबी से ली गई रिपोर्ट के सत्यापन के बाद टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार कोरेगांव -भीमा हिंसा मामले में पिछले सात जून को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार चार बड़े नक्सलियों की गिरफ्तारी और पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर टीम ने उमेश यादव को निशाने पर लिया था। गिरफ्तार चार नक्सलियों में से एक रोना विल्सन के घर से एक पत्र बरामद किया गया था। इसी पत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नक्सली हमले की साजिश का भंडाफोड़ हुआ था।

आईबी सूत्रों के अनुसार कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र स्थित खेरिया गांव में उमेश का घर है। उमेश यादव पिछले 30 वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़ा है। फिलहाल वह यूपी और बिहार के एरिया कमांडर का दायित्व निभा रहा था। वह नक्सली संगठन की केंद्रीय कोर कमेटी से भी पिछले एक दशक से जुड़ा है। 

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पर हमले की साजिश में भी उसकी भागीदारी थी।  17 साल की उम्र में घर से भाग गया था ग्रामीणों के अनुसार लगभग 17 वर्ष की आयु में वह घर से भाग गया था। इसके बाद वह नक्सलियों के संगत में आया और संगठन में अपनी गहरी पैठ बना ली। कुछ वर्ष पूर्व भी उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत पर उसकी रिहाई हो गई थी। लेकिन इस बार फिर से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि उमेश पिछले 20 वर्षों से परिवार के साथ-साथ गांव से भी किनारा कर रखा है। वह कभी-कभार ही गांव आता था। मुंगेर में ही उसने अपना बसेरा बनाया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील