लाइव न्यूज़ :

हम देख रहे हैं भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण शुरू हुआ, सीएम नीतीश और केजरीवाल पर पीएम मोदी का हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 1, 2022 19:42 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार विकास और युवाओं के हितों में सबसे बड़ा बाधक है। उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वालों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक समूह खुलकर आगे आ रहे हैं और एक गुट में संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं। केरल और भारत के लोगों को ऐसे समूहों के प्रति सजग रहना होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्दे जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नयी उम्मीद की नजर से देख रही है।भाजपा देश में परिवर्तन और विकास के कार्य कर रही है।बुनियादी ढांचे को विकसित करना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कोच्चिः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। मोदी ने कहा, ‘‘हम देख पा रहे हैं कि चूंकि हम भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, इसलिए राष्ट्रीय राजनीति में एक नया ध्रुवीकरण शुरू हुआ है।’’

आपको बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बिहार के राजद प्रमुख लालू यादव के खिलाफ सीबीआई ने कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए भाजपा की सरकार बड़े संकल्पों को सिद्धि में बदल रही है।

केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब, दलित, पीड़ित, वंछित, आदिवासी सभी तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने की है। कुछ दिन पहले ही देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। आजादी का अमृत काल देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर काम करने का है और इसमें केरल के परिश्रमी लोगों की बहुत बड़ी भूमिका है।

केंद्र सरकार हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने पर बल दे रही है। इस योजना का बहुत बड़ा फायदा केरल के युवाओं को होगा। आजादी के अमृत काल में देश आधुनिक बुनियादी ढांचों पर बहुत ज्यादा बल दे रहा है। केरल में कई योजनाओं पर केंद्र सरकार लगभग 1 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

हमारी सरकार देश के छोटे किसानों और हमारे मछली पालकों को लेकर भी बहुत संवेदनशील है। PM किसान सम्मान निधि का लाभ केरल के 37 लाख किसान परिवारों को हो रहा है। पूरे देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार है।

ये डबल इंजन की सरकार केरल के विकास को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है। भाजपा की ताकत केरल के काम आने वाली है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कालडी में श्री आदि शंकर जन्मभूमि क्षेत्र का दौरा किया। कोच्चि में कांची कामकोटि पीठम स्तूप का दौरा किया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोच्चि मेट्रो रेल के फेज-2 कॉरिडोर और अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।केरल सरकार वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की आवश्यकता के प्रति जागरूक है और लोगों को परिवहन के वैकल्पिक माध्यम पर स्थानांतरित होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

केरल के कोच्चि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि मेट्रो रेल के फेज-2 कॉरिडोर समेत कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। हम इसे कोच्चि मेट्रो की यात्रा में एक मील का पत्थर मानते हैं। यह हम सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हम इन परियोजनाओं में मदद के लिए भारत सरकार के आभारी हैं। केरल में वाहन घनत्व 1000 लोगों पर 445 का है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेरलपिनाराई विजयनBJPनीतीश कुमारअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस