लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Churu Lok Sabha: '2-3 बच्चे होने के बाद 'तीन तलाक', मैं बेटी को कैसे संभालूंगा, मोदी ने कहा, 'हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की'

By धीरज मिश्रा | Updated: April 5, 2024 14:01 IST

Narendra Modi Churu Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजस्थान के चूरू में थे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान 10 साल के कार्यकाल में लिए गए ऐतिहासिक कदमों के बारे में बताया।

Open in App
ठळक मुद्दे10 साल के कार्यकाल में लिए गए ऐतिहासिक कदमों के बारे में बतायापीएम ने कहा, 10 साल में जो हमने कार्य किया वह तो महज एक ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ कार्य करना है मोदी ने आपकी रक्षा तो की है, लेकिन मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा भी की है

Narendra Modi Churu Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजस्थान के चूरू में थे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान 10 साल के कार्यकाल में लिए गए ऐतिहासिक कदमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आप लोगों से एक बात कहना चाहता हूं कि बीते 10 साल में जो हमने कार्य किया, वह तो महज एक ट्रेलर है। अभी बहुत कुछ कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि मैं अपनी मुस्लिम माताओं बहनों को कहना चाहता हूं कि यह जो तीन तलाक था। वह उनके लिए खतरा था। मोदी ने कहा कि मेरी मुस्लिम बेटियों के सर पर यह तलवार बनकर लटकती रहती थी। मोदी ने आपकी रक्षा तो की है। लेकिन मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा भी की है। क्योंकि मुस्लिम पिता वह सोचता था बेटी की शादी करके उसे ससुराल भेजा तो है।

वहां दो तीन बच्चे करके बेटी को तीन तलाक कर भेज देगा तो बेटी को कैसे संभालूं। भाई को लगता था कि तीन तलाक के चलते मेरी बहन घर वापस आ गई तो परिवार कैसे चलेगा। हर मां को यह लगता था कि बेटी की शादी की, अगर तीन तलाक करके उसे लौटा दिया तो बेटी की जिंदगी का क्या होगा।

कांग्रेस के शासनकाल पर जमकर बरसे मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमारी समाज की रचना ऐसी रही है कि घर होगा तो पुरुष के नाम पर, गाड़ी होगी तो पुरुष के नाम पर, खेत होगा तो पुरुष के नाम पर। सब कुछ पुरुष के नाम पर। मोदी ने तय कर लिया कि सरकार जो घर देगी वो महिलाओं के नाम पर होगा। सेना का अपमान, देश का विभाजन। ये कांग्रेस की पहचान है।

उन्होंने कहा कि जब तक इंडी अलायंस के लोग सत्ता में रहे, इन्होंने हमारे जवानों के हाथ बांधकर रखे। हमारे जवान 'वन रैंक-वन पेंशन' की मांग करते थे, कांग्रेस ने इसे भी कभी पूरा नहीं होने दिया। हमारी सरकार बनी तो हमने सैनिकों को 'वन रैंक-वन पेंशन' का अधिकार दिया।

टॅग्स :राजस्थानराजस्‍थान चुनावलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBJPRajasthan Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?