लाइव न्यूज़ :

शीर्ष 205 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, सुरक्षा के लिए तैयार होगा नया रोडमैप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 7, 2018 11:51 IST

गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यमंत्री हंसराज अहीर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और गृह सचिव राजीव गौवा शनिवार को ही टेकनपुर पहुंच चुके हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के टेकनपुर में प्रदेशों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के चल रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करने रविवार को ग्वालियर पहुंचे। भोपाल पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह नौ बजे वायुसेना के विशेष विमान से महाराजपुरा एयर बेस पहुंचे, जहां उनकी अगवानी राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, महापौर विवेक शेजवलकर सहित अन्य ने अगवानी की। प्रधानमंत्री यहां से टेकनपुर के लिए रवाना होंगे। 

प्रधानमंत्री टेकनपुर में प्रदेशों व केंद्रीय पुलिस संगठनों के पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करने आए हैं। वह दो दिन यहां रहने वाले हैं।

प्रधानमंत्री पुलिस बल के लिए खास तौर से प्रौद्योगिकी और मानवीय इंटरफेस का जिक्र करते हुए नेतृत्व की अहमियत, व्यवहार कुशलता और सामूहिक प्रशिक्षण पर विशेष बल देते रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी से बाहर सालाना डीजीपी सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री के उस दर्शन के अनुसार हो रहा है जिसमें वह कहते हैं कि ऐसे सम्मेलन न सिर्फ दिल्ली में बल्कि देशभर में आयोजित होने चाहिए।

मध्यप्रदेश के टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी में आयोजित सम्मेलन के दौरान शनिवार को देशभर से पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, साइबर आतंकवाद, सोशल मीडिया का प्रभाव, सीमापार आतंकवाद, युवाओं के अतिवादी बनने के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा की। 

गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यमंत्री हंसराज अहीर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और गृह सचिव राजीव गौवा शनिवार को ही टेकनपुर पहुंच चुके हैं। सम्मेलन में भाग के लिए 205 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं।

राजना‌थ सिंह ने इस पर कहा कि देश की सुरक्षा को और सजग बनाने के लिए नये रोडमैप भी तैयार किए जा सकते हैं। इसमें पीएम मोदी अहम भूमिका निभाएंगे।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशिवराज सिंह चौहानराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप