लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी आज जाएंगे बनारस, सोलर पावर प्लान्ट का करेंगे उद्घाटन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 12, 2018 07:58 IST

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आईएसए सचिवालय की स्थापना के लिए आईएसए कोष में 62 अरब डॉलर का सहयोग किया है। भारत में आईएसए के सदस्य राज्यों में 500 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 12 मार्चः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बनारस व मिर्जापुर जाएंगे और मिर्जापुर में सोलर पावर प्लान्ट का उद्घाटन करेंगे। मिर्जापुर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर छानबे ब्लॉक के दादर कला गांव में यूपी के सबसे बड़े 75 मेगा वाट वाले सोलर एनर्जी प्लांट का लगाया गया है। 

पैरिस में 2015 में हुई क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल सोलर अलायंस अग्रीमेंट पर जो दस्तखत किए थे। इस अग्रीमेंट के बाद देश में पहली बार फ्रांस के सहयोग से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 75 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट तैयार हो गया है।

वहीं, सोलर प्लांट के परिसर में ही हेलिपैड बनाया गया है। प्लांट लगाने वाले फ्रांस की कंपनी एनजी सोलर की मदद से लोक निर्माण विभाग हेलिपैड बनाया गया है। बताया जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति व प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 45 मिनट तक समारोह में मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें-सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मोदी के 10 मंत्र, क्या रंग लाएंगा उनके ये कदम

दोनों देशों के प्रमुख अलग-अलग हेलीकाप्टर से वाराणसी से समारोह स्थल दादर कला गांव में पहुंचेंगे इसलिए पांच हेलीपैड बनवाए गए हैं। इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री की ओर से संयुक्त रूप से जिले के छानबे ब्लॉक के दादर कला में बने सोलर एनर्जी प्लांट के उद्घाटन के लिए वातानुकूलित मंच तैयार किया गया है।

ये है कार्यक्रम

-पीएम मोदी 10 बजकर 25 मिनट पर बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेगे। -इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अनी पत्नी ब्रिगेटी मैक्रों के साथ बनारस 10 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेंगे।-यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए मीरजापुर के दादराकलां में सोलर प्लांट का शुभारंभ करने के लिए जाएंगे।-दादराकलां में 20 मिनट के समारोह के बाद दोनों राजनेता बनारस लौट आएंगे।-दोपहर 12.35 बजे ब़़डालालपुर स्थित पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल जाएंगे।-दोनों राष्ट्र प्रमुख 1 बजकर 30 मिनट पर हेलिकॉप्टर से डीएलडब्ल्यू जाएंगे और सड़क मार्ग से अस्सी घाट पहुंचेंगे। यहां वे नौका विहार भी कर सकते हैं। -सड़क मार्ग से 2 बजकर 30 मिनट पर नदेसर पैलेस जाएंगे और पीएम मोदी के साथ लंच करेंगे।- 3 बजकर 35 मिनट पर मैक्रों नई दिल्ली के लिए उ़़डान भरेंगे।-वहीं, प्रधानमंत्री मोदी डीरेका जाएंगे और 4.15 बजे मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पर वाराणसी-पटना इंटरसिटी को हरी झंडी दिखाएंगे।-पीएम मोदी शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बनारस से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइमेनुअल मेक्रो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील