लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका रिश्तों को पीएम मोदी हमेशा प्राथमिकता देते हैं, विदेश मंत्री जयशंकर बोले-राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अच्छे व्यक्तिगत समीकरण, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 6, 2025 12:48 IST

लेकिन मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं, और इस समय मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता...

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत समीकरण रहे हैं।पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। भारत के बीच एक विशेष संबंध है और वह हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के मित्र रहेंगे।

नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मक बात कहने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक ​​राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, उनके (पीएम मोदी) राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत समीकरण रहे हैं। लेकिन मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं, और इस समय मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता..."

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों के सकारात्मक आकलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना करते हैं। इससे पहले ट्रंप ने शुल्क और रूसी तेल खरीद को लेकर दोनों देशों के संबंधों में तनाव के बीच कहा था कि अमेरिका और भारत के बीच एक विशेष संबंध है और वह हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के मित्र रहेंगे।

मोदी ने कहा, "हम राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों को लेकर उनकी सकारात्मक राय की गहराई से सराहना करते हैं और उसका पूरी तरह से समर्थन करते हैं।" उन्होंने कहा, "भारत और अमेरिका के बीच बहुत सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।"

ट्रंप ने शुक्रवार को वाशिंगटन में कहा था, "मैं हमेशा (नरेन्द्र) मोदी का मित्र रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन वह इस समय जो कर रहे हैं, मुझे पसंद नहीं है।” उन्होंने ओवल ऑफिस में कहा, "लेकिन भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। बस कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं।"

टॅग्स :S Jaishankarनरेंद्र मोदीअमेरिकाAmericaUSA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन