लाइव न्यूज़ :

कानपुरः पूर्व सांसद हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्य तिथि, पीएम मोदी ने कहा-हमारे देश का बहुत बड़ा लोकतांत्रिक अवसर, जानें बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 25, 2022 17:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व सांसद हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्य तिथि पर कानपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं स्वर्गीय हरमोहन सिंह यादव की पुण्य तिथि पर उन्हें आदरपूर्वक नमन करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकतंत्र की ताकत और सर्व समावेशी विचार का जीता-जागता उदाहरण है।उत्तर प्रदेश और कानपुर की धरती से आगे बढ़ाया।देश और प्रदेश की राजनीति में जो योगदान दिया।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत सपा नेता हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम ने कहा कि चौधरी हरमोहन सिंह ने ग्राम सभा से राज्यसभा तक का सफर तय किया और एक समय मेहरबान सिंह का पुरवा से उत्तर प्रदेश की राजनीति को दिशा मिलती थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा थी कि मैं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर आऊं, लेकिन आज हमारे देश का बहुत बड़ा लोकतांत्रिक अवसर है, नयी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण हुआ है।आदिवासी समाज की एक महिला राष्ट्रपति पद पर काबिज हुई है। यह हमारे लोकतंत्र की ताकत और सर्व समावेशी विचार का जीता-जागता उदाहरण है।

हरमोहन सिंह यादव ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लोहिया जी के विचारों को उत्तर प्रदेश और कानपुर की धरती से आगे बढ़ाया। उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति में जो योगदान दिया, उससे आने वाली पीढ़ियों को लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है।

जब भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ था तब सभी प्रमुख पार्टी सरकार के साथ खड़ी हो गई। जब देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया तब भी सभी प्रमुख पार्टी सरकार के साथ खड़ी हो गई। लेकिन जब आपातकाल के समय देश के लोकतंत्र को कुचला गया तब हम सभी ने एक साथ लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई भी लड़ी है।

पीएम ने कहा कि व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश क्योंकि दलों का अस्तित्व लोकतंत्र की वजह से और लोकतंत्र का अस्तित्व देश की वजह से है। हमारे देश में अधिकांश पार्टियों ने विशेषरूप से सभी गैर कांग्रेसी दलों ने इस विचार को देश के लिए सहयोग और समन्वय के आदर्श को निभाया है।

तब वो अपने लिए फैसले लागू नहीं कर पाए। अब अगर उनका क्रियान्वन होता है तो उसका विरोध करते हैं। देश के लोग इस सोच को पसंद नहीं करते हैं। हर राजनीतिक पार्टी का दायित्व है कि दल एवं व्यक्ति का विरोध, देश के विरोध में न बदले। राजनीतिक महत्वाकांक्षा हो सकती है लेकिन देश सबसे ऊपर है।

हमारे यहां देश और समाज के हित विचारधाराओं से बड़े रहे हैं। हालांकि हाल के दिनों में विचारधारा को समाज और देश के हित से भी ऊपर रखने का चलन शुरू हो गया है। कई बार तो सरकार के कामों में विपक्ष के लोग बस इसलिए अड़ंगा लगाते हैं क्योंकि जब वो सत्ता में थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीBJPमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए