लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में पीएम नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया जवानों का हौसला, कहा- 'आपकी बहादुरी और समर्पण की बराबरी कोई नहीं कर सकता'

By विनीत कुमार | Updated: July 3, 2020 14:32 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह लेह पहुंचे और सीमा की स्थिति का जायजा लिया। पीएम मोदी ने इसके बाद जवानों को भी संबोधित किया और उनका हौसला बढ़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने लद्दाख पहुंचकर बढ़ाया जवानों का उत्साह, आज सुबह पहुंचे थे प्रधानमंत्रीजवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज पूरा देश वीर सैनिकों के सामने नतमस्तक है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लद्दाख दौरे के दौरान वहां मौजूद सेना को संबोधित करते हुए कहा कि 'आपकी बहादुरी और मातृभूमि के लिए समर्पण की बराबरी कोई नहीं कर सकता है।' चीन से तनातनी के बीच लेह पहुंचे पीएम ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सैनिकों की वीरता के आगे देश आज नतमस्तक है।

पीएम मोदी ने कहा, 'आपने जो बहादुरी दिखाई है, उससे भारत की मजबूती का एक संदेश दुनिया में गया है। आपकी जज्बा उस ऊंचाई से भी ऊंचा है, जहां आज आप तैनात हैं। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आपके त्याग, बलिदान, पुरुषार्थ के कारण और भी मजबूत होता है।'

पीएम ने आगे कहा, 'हमारे यहां कहा जाता है, वीर भोग्य वसुंधरा। यानी वीर अपने शस्त्र की ताकत से ही मातृभूमि की रक्षा करते हैं। ये धरती वीर भोग्या है। इसकी सुरक्षा को हमारा सामर्थ्य और संकल्प हिमालय जैसा ऊंचा है। ये सामर्थ्य और संकल्प में आज आपकी आंखों पर, चेहरे पर देख सकता हूं।'

पीएम ने कहा, 'आज हर देशवासी का सिर वीर सैनिकों के सामने आदरपूर्वक नतमस्तक होकर नमन कर रहा है। आज हर भारतीय की छाती आपकी वीरता और पराक्रम से फूली हुई है।'

पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने भाषण में श्रीकृष्ण का जिक्र करते हुए कहा, हम वही लोग हैं जो बांसुरी बजाने वाले श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं लेकिन हम वो लोग भी हैं जो उस कृष्ण को मानते हैं जो सुदर्शन चक्र धारण करते हैं।

पीएम मोदी ने सैनिकों से कहा कि भारत माता के दुश्मनों ने आपकी आग और पराक्रम को देखा है। उन्होंने चीन को इशारों-इशारों मे संदेश देते हुए कहा, 'आज विस्तारवाद की नीति खत्म हो गई है और ये विकास का युग है। इतिहास गवाह है कि विस्तारवाद की नीति मानने वाले या तो खत्म हो गये या पीछे हटने को मजबूर हो गए।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलद्दाखचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील